janvani News | Reliable Hindi News Portal for National & Regional Updates
नमस्ते 🙏 जनवाणी समाचार में आपका स्वागत है ! 9279314643 Bhumija.in // www.denexatv.in 7079926742
वापस जाएं

सहायक शिक्षा निदेशक संस्कृत कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित, सेवानिवृत्ति पर रत्नेश कुमार को दी विदाई

राज्य
बिहार
02 Oct 2026
सहायक शिक्षा निदेशक संस्कृत कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित, सेवानिवृत्ति पर रत्नेश कुमार को दी विदाई

पटना के संस्कृत कार्यालय में सहायक शिक्षा निदेशक रत्नेश कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया. सेवानिवृत्ति पर सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल को याद किया.

farewell ceremony : सहायक शिक्षा निदेशक संस्कृत कार्यालय, पटना में कार्यरत रत्नेश कुमार 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए. इस मौके पर संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा अमर भूषण, परीक्षा नियंत्रक उपेंद्र कुमार समेत कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी.

अधिकारियों और कर्मियों ने की कार्यकाल की सराहना

विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मियों ने रत्नेश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की. सहकर्मियों ने कहा कि कार्यालय में उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा.

सहयोग और स्नेह के लिए जताया आभार

सेवानिवृत्त रत्नेश कुमार ने भी अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों और कर्मियों से मिले सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए सभी के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि कार्यालय के सहयोगियों के साथ बिताया समय उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा.