डीएवी प्रबंधन समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में 28 एवं 29 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक द्वारा शिक्षकों को नवीन एवं आधुनिक कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिल सके।
कार्यशाला का मंच संचालन शिक्षिका अज्जू सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत शिक्षक संजय चौधरी एवं बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र के सस्वर गान तथा स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। द्वितीय कक्षा की छात्रा अक्षिता सिंह एवं हर्षित सिंह ने अतिथियों एवं शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
संध्या समय शिविर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा मशाल के माध्यम से मुख्य अतिथि, चेयरमैन एवं सभी प्रधानाध्यापकों के साथ संयुक्त रूप से अग्नि प्रज्वलित किया गया। यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक रही।
report by :- oksclg