janvani News | Reliable Hindi News Portal for National & Regional Updates
नमस्ते 🙏 जनवाणी समाचार में आपका स्वागत है ! 9279314643 Bhumija.in // www.denexatv.in Launching soon ott platform 7079926742
वापस जाएं

सानू मिश्रा ने बढ़ाया तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का मान, राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए चयन

राष्ट्रीय समाचार
20 Dec 2025
सानू मिश्रा ने बढ़ाया तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का मान, राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए चयन

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के अंगीभूत बी.एन. महाविद्यालय के स्वयंसेवक सानू मिश्रा का चयन राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए किया गया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

कुलपति महोदय ने स्वयंसेवक सानू मिश्रा को चयन से संबंधित प्रपत्र सौंपते हुए कहा कि सानू ने अपने समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना से विश्वविद्यालय की शान बढ़ाई है। उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस परेड शिविर में दिल्ली में सहभागिता हेतु सानू को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद भी प्रदान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने जानकारी दी कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लगातार तीसरे वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ हैट्रिक बना रही है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।उन्होंने बताया कि पूरे बिहार से केवल चार स्वयंसेवकों का चयन होता है—जिसमें दो स्वयंसेवक और दो सेविकाएं शामिल होती हैं। ऐसे में लगातार तीसरे वर्ष भागलपुर विश्वविद्यालय से एक स्वयंसेवक का चयन होना अत्यंत विशिष्ट और सराहनीय है। इस उपलब्धि का संपूर्ण श्रेय स्वयंसेवक सानू मिश्रा की मेहनत, अनुशासन और सेवा-भावना को जाता है।                                                                                                                                   REPORT :- OMBGP