भागलपुर को मिली विकास की ट्रिपल सौगात: मरीन ड्राइव, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और इनलैंड वाटर वे से बदलेगा शहर का भविष्य*
रिपोर्ट -- OM KUMAR SINGH भागलपुर
भागलपुर जिले के लिए विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक दौर की शुरुआत होने जा रही है। बड़े पावर प्रोजेक्ट के बाद अब करीब 10 हजार करोड़ रुपये की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम शुरू होने वाला है इनमें मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव, सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हल्दिया से बनारस तक इनलैंड वाटर वे जैसी योजनाएं शामिल हैं भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 8500 करोड़ रुपये की लागत से मुंगेर से भागलपुर तक गंगा नदी किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगा.इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भागलपुर और मुंगेर जिलों के प्रशासन से शीघ्र मांगा गया है बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने रिपोर्ट भी तलब की है धार्मिक नगरी अजगैबीनाथ सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है
ताज़ा ख़बर
राज्य
Latest News
Breaking