janvani News | Reliable Hindi News Portal for National & Regional Updates
नमस्ते 🙏 जनवाणी समाचार में आपका स्वागत है ! 9279314643 Bhumija.in // www.denexatv.in Launching soon ott platform 7079926742

PG हॉस्टलों से अवैध कब्जा हटाया

December 10, 2025
5:04 PM
ताज़ा ख़बर
राज्य
PG हॉस्टलों से अवैध कब्जा हटाया
PG हॉस्टलों से अवैध कब्जा हटाया
Author

News Desk

Our team of experienced journalists brings you the latest and most accurate news from around the world.

भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के PG हॉस्टलों में आज प्रशासन ने बड़ी और कड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे छात्रों को हटाने के लिए सदर SDO विकास कुमार, सिटी DSP वन अजय कुमार चौधरी, DSW प्रो. अर्चना कुमारी और प्रॉक्टर प्रो. एस.डी. झा खुद मौके पर मौजूद रहे। टीम ने कई कमरों के ताले तोड़कर विश्वविद्यालय का ताला लगवाया, जिससे हॉस्टलों पर संस्थान का नियंत्रण दोबारा स्थापित हो सका। प्रशासनिक सख्ती देखते हुए अधिकतर कब्जाधारी छात्रों ने कार्रवाई से पहले ही हॉस्टल खाली कर दिया। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरा ऑपरेशन बिना किसी हंगामे के शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। खास बात यह रही कि छात्र नेताओं ने भी प्रशासन का सहयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में मदद की।
ताज़ा ख़बर राज्य Latest News Breaking